फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अंडे व चिकन का सेवन बिगाड़ न दे आपकी सेहत, बरतें सावधानी

Wed, 20 Aug 2025 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अंडे व चिकन का सेवन करने वालों को इन दिनों थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। जिला रामपुर में फैले बर्ड फ्लू संक्रमण के खतरे को लेकर पीलीभीत के स्वास्थ्य विभाग ने भी कमर कस ली है। सीएमओ ने सभी सीएचसी व पीएचसी में आइसोलशन वार्ड बनाकर सुरक्षित बेड व दवाओं की उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, अभी पशुपालन विभाग की जांच में जिले में कहीं भी बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


बर्ड फ्लू के संक्रमण से रामपुर के विलासपुर में 15000 मुर्गियों की मौत हो गई है। यह संक्रमण पक्षियों से मनुष्य मेंं भी आता है व शरीर पर प्रभाव डाल सकता है। इसी को लेकर इन दिनों अंडों में इस बर्ड फ्लू के संक्रमण होने की संभावनाएं जताई जा रही है। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने पशुपालन व स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक भी की है।
जिले के बाहर से आने वाले अंडे व चिकन के आयात-निर्यात पर रोक लगा दी है। इधर बर्ड फ्लू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी कमर कस ली है। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने प्रत्येक सीएचसी पर पांच बेड का वार्ड सुरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित बीमारी को लेकर ड्रग हाउस से दवाओं की उपलब्धता पूर्ण करने ऑक्सीजन कंट्रेनर की उचित व्यवस्था व केंद्र पर आए मरीज की बीमारी के लक्षण की संदिग्धता पहचानते हुए जांच के भी निर्देश दिए है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि जिले में अभी बर्ड फ्लू का कोई मरीज नहीं पाया गया है। बीमारी संक्रामक है, इसलिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। इधर पशुपालन विभाग की ओर से सीवील्की ओर से गठित टीमें पोल्ट्री फॉर्म पर जाकर बर्ड फ्लू जांच के लिए सैंपल ले रही हैं।


उत्तराखंड से आते हैं अंडे व चिकन
अंडे व चिकन का संक्रमण रामपुर में उत्तराखंड से आयात पर फैला था। इस पर रामपुर डीएम ने उत्तराखंड बॉर्डर से आने वाले अंडे व चिकन को लेकर सबसे ज्यादा सख्ती बरती। पीलीभीत जिला भी उत्तराखंड से सटा है। यहां भी लंबे समय से उत्तराखंड से अंडे व चिकन का आयात होता है। इसको लेकर पीलीभीत प्रशासन भी अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें