फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान का बहिष्कार नहीं करें, अधिकार का जरूर करें इस्तेमाल : राजपाल यादव

Thu, 12 Nov 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
राजपाल यादव
विज्ञापन
शाहजहांपुर। फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने कहा कि वोट हमारा सर्वोच्च अधिकार है। लोगों को कभी भी मतदान का बहिष्कार नहीं करना चाहिए। वोट की ताकत से ही विकास के रास्ते खुलते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करें, साथ ही सुनासिरनाथ को जिला घोषित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

दीपावली पर अपने पैतृक गांव आए अभिनेता राजपाल यादव ने कहा कि गांवों को एक-दूसरे से जोड़ने वाली सड़कों की हालत बेहतर होनी चाहिए। मंडी जाने वाली सड़कों पर सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कई बार ट्रॉलियां ऐसी जगह पलट जाती हैं, जहां सड़क की चौड़ाई कम होती है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का लाभ हर गांव तक पहुंचना चाहिए। गांवों को भी फोरलेन सड़कों से जोड़ना होगा।
सुनासिरनाथ मेले से जुड़ी यादें साझा करते हुए राजपाल यादव ने कहा कि यह मेला उनके लिए खास महत्व रखता है। बचपन में मेले को लेकर इतनी उत्सुकता रहती थी कि रात में नींद तक नहीं आती थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें