पीलीभीत। जिले में इस समय बाढ़ के आगोश में करीब 100 से अधिक गांव हैं। इन गांवों में लोगों को फसल के नुकसान के साथ ही अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को डीएम ने जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों के ग्राम प्रधानों से फोन पर वार्ता कर उनसे गांवों की स्थिति जानी। साथ ही गांवों में किसी तरह की परेशानी या दिक्कत होने पर उनसे जानकारी साझा करने की सलाह दी। संवाद
जिले में बनाए गए 34 शरणालय सहित 32 चौकियां
जिले की बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से 34 बाढ़ राहत शरणालय व 32 बाढ़ चौकियां बनाई गईं हैं। इसके साथ ही 42 नावें, 90 गोताखोर, 67 नाविकों को चिह्ति कर अलर्ट किया गया है। वहीं 12 मेडिकल टीमों को गठित किया गया है। इसमें 12 चिकित्सक 36 पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही जिले के आपदा मित्रों को भी बाढ़ आपदा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है। वहीं अफसरों की तीन पालियों में ड्यूटी लगाई गई है।