जिला कारागार का निरीक्षण करते डीएम पुलकित खरे व एसपी दिनेश कुमार पी. । संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। डीएम पुलकित खरे और एसपी दिनेश कुमार पी ने मंगलवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। बंदियों की सुविधाओं का जायजा लिया। उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अफसरों को तत्काल निस्तारित कराने के निर्देश दिए।
डीएम और एसपी ने मंगलवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारागार में स्थित अस्पताल, बंदियों की बैरक देखीं। पुलिस कर्मियों के बैरकों की उनकी मौजूदगी में सघन जांच कराई। बैरक के निरीक्षण के दौरान बंदियों से उनकी समस्याओं को लेकर पूछा। मौजूद संबंधित अफसरों को तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कारागार कार्यालय में पुस्तकालय का निरीक्षण किया। मौजूद डॉक्टरों को निर्देश देते हुए कहा कि बीमार बंदियों की स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही नहीं बरती जाए। भोजनालय का निरीक्षण कर साफ सफाई की व्यवस्था देखी।