फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल भवन को भगवा रंग में देख भड़की डीएम

Sat, 09 Dec 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
विज्ञापन
school painted in bhagwa - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने फटकार के बाद सफेद रंग शुरू कराई रंगाई पुताई
विज्ञापन

बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शनिवार को शुभारंभ करने 11.30 बजे पहुंचीं डीएम शीतल वर्मा परिषदीय विद्यालय रूपपुर कृपा के भवन का रंग देखकर भड़क उठी। उन्होंने तुरंत प्रधान को तलब कर फटकार लगाई। डीएम के फटकारने पर प्रधान ने स्कूल भवन की सफेद रंग से रंगाई पुताई शुरू करा दी। करीब तीन दिन पूर्व इन स्कूल भवनों का रंग भगवा होने की चर्चाएं आम रहीं। 
डीएम गांव रुपपुर कृपा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बाल पोषण माह का शुभारंभ करने पहुंची। इस दौरान उनकी नजर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय पर पड़ी। भवन का रंग नारंगी देखकर वह भड़क उठीं। उन्होंने तत्काल ग्राम प्रधान को तलब किया और नारंगी रंग से स्कूल भवन की पुताई कराने का कारण पूछा। इस पर ग्राम प्रधान कोई जवाब नहीं दे सके। डीएम की फटकार के बाद ग्राम प्रधान ने सफेद कलर मंगवाकर स्कूल भवन की रंगाई पुताई शुरू करा दी।
विज्ञापन

मालूम हो कि शासन द्वारा चालू सत्र में रंगाई पुताई को मिलने वाली धनराशि इस बार अभी तक आवंटित नहीं की गई है। विद्यालय की रंगाई पुताई के लिए प्रत्येक विद्यालय को पांच हजार रुपये की धनराशि आवंटित की जाती है। जो विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेजी जाती है। इधर रंगाई पुताई की धनराशि न मिलने पर जिले के अधिकांश स्कूलों में शिक्षकों द्वारा अपनी जेब से महंगा डिस्टेंपर मंगाकर रंगाई पुताई कराई गई है। 
विज्ञापन

इस संबंध में बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि कुछ स्कूलों का रंग भगवा होने की बात कही जा रही थी, लेकिन उनका रंग गुलाबी पाया गया। पूरनपुर ब्लॉक में एक स्कूल का रंग भगवा पाया गया था। जिसका रंग तत्काल बदलवा दिया गया। इसको लेकर जिलाधिकारी द्वारा यदि कोई निर्देश दिए जाते हैं तो उसका पालन किया जाएगा।
---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें