भूखंडों का निरीक्षण कर पीलीभीत वापस जाते समय डीएम के स्कॉट में लगी जीप कासिमपुर मोड़ पर पलट गई। सूचना पर डीएम भी मौके पर पहुंच गए और लोगों की मदद से जीप को सीधा कराया। गनीमत यह रही कि किसी को कोई खास चोट नहीं आई।
रविवार की दोपहर डीएम भूखंडों का निरीक्षण कर पीलीभीत वापस जा रहे थे। कासिमपुर मोड़ पर अचानक स्कॉट में लगी जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही अफसरों में हड़कंप मच गया। घटना स्थल से कुछ दूर निकल चुके डीएम मासूम अली सरवर वापस ौटकर घटना स्थल पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने गाड़ी सीधी कर उसमें सवार सभी लोगों को बाहर निकाला। गनीमत यहह रही कि किसी को कोई खास चोटें नहीं आईं।