बुधवार को तहसील दिवस में डीएम मासूम अली सरवर ने सदर तहसील में लोगों की समस्याएं सुनीं। तीनों तहसीलों में 114 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से छह का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते करीब चार माह से तहसील दिवस का आयोजन नहीं हो पा रहा था। मंगलवार को टीईटी परीक्षा होने के कारण तहसील दिवस आज बुधवार को हुआ। सदर तहसील में डीएम की अध्यक्षता में समस्याएं सुनीं गई। यहां कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से मात्र चार का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। समस्याएं सुननेे के बाद डीएम ने अधिकारियों से समस्याओं का समय से निस्तारण करने एवं शासन की योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। यहां एसपी अनिल कुमार सिंह, सीओ सिटी यशवीर सिंह, एसडीएम सदर सुरेंद्र बहादुर यादव, सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, डीडीओ एके सिंह चंद्रौल, बीएसए अंबरीश कुमार यादव, डीआईओएस जेके वर्मा, उपनिदेशक कृषि एके सिंह तहसीलदार इंद्राकांत द्विवेदी सहित कई अधिकारी थे।
बीसलपुर। एसडीएम बीपी सिंह की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 32 शिकायतें प्राप्त र्हुइं जिसमें किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। यहां तहसीलदार नन्हेलाल सहित कई अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
पूरनपुर। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 30 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें दो का ही मौके पर निस्तारण हो सका। यहां सीओ राजेश्वर सिंह, तहसीलदार दिग्विजय सिंह सहित कई अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।