फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डीएम ने 20 में छह शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण

Sun, 03 Aug 2025 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। संपूर्ण समाधान दिवस पर जिले की सभी पांचों तहसीलों में अधिकारियों ने जन शिकायतों की सुनवाई की। डीएम और एसपी ने कलीनगर तहसील में लगे शिविर में जन शिकायतें सुनीं। इस दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 20 शिकायतें आईं, इनमें से छह का डीएम ने मौके पर ही निस्तारण कराया। शनिवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह व एसपी अभिषेक यादव ने जन शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

बीसलपुर। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आई 25 में से केवल चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो पाया। मुख्य विकास अधिकारी ने शेष शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश देते हुए संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों को सौंप दीं। समाधान दिवस का संचालन एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने किया।
अमरिया। एसडीएम मयंक गोस्वामी की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल दो शिकायतें प्राप्त हुई। किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। शिकायतें संबंधित विभागों को जांच कर निस्तारण के लिए सौंप दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें