फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लूट की फर्जी सूचना ने पुलिस को छकाया, लेनदेन का निकला मामला

Sun, 03 Aug 2025 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। दो लाख रुपये और ईको कार लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच की तो मामला लेनदेन का निकला। कार मालिक ने भट्टे की लेबर के रूपये हड़पने के लिए फर्जी लूट की कहानी रच दी थी। पुलिस ने ईको को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


बीसलपुर के खनंका गांव निवासी सत्यपाल ने शनिवार शाम बरखेड़ा पुलिस को सूचना दी कि उसकी ईको कार को शाहजहांपुर के खुदागंज कस्बा निवासी प्रभू दयाल चलाता है। चालक कार में दो लाख रूपये लेकर बरखेड़ा में उसको देने के लिए आ रहा था। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के पतरसिया से निकलते ही गजरौला- बरखेड़ा मार्ग पर अचानक बाइकों से आए चार बदमाशों ने उसका वाहन रोका। आरोप है कि बदमाशों ने चाकू की नोक पर उसे वाहन से नीचे उतारा। जब प्रभू ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके चाकू से पीठ पर प्रहार कर दिया। इसके बाद वाहन समेत उसमे रखे दो लाख रुपये, मोबाइल और दवा की पेटी लेकर आरोपी भाग गए। किसी तरह पीड़ित नगरा चौराहा पर पहुंचा और जानकारी दी। इसपर सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो मामला दो लाख रूपये हड़पने का निकला। पुलिस के मुताबिक सत्यपाल पर ईट भट्टे की लेबर के दो लाख रूपये आ रहे थे। जिनको हड़पने के लिए प्लानिंग करके लूट की सूचना दे दी। ईको गाड़ी को खुद ही चालक से कहकर सूनसान इलाके में खड़ा करवा दिया। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि लूट की सूचना जांच में फर्जी निकली है। मामला लेनदेन से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें