फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन किलोमीटर पदयात्रा कर गोमती गोमती उद्गम स्थल पर हो रहे कार्य का लिया जायजा

विज्ञापन
नवदिया धनेश गांव में गोमती नदी के कार्यों को देखते डीएम। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत/कलीनगर। गोमती उद्गम स्थल के पुनरुद्धार के तहत चल रहे कार्य का डीएम ने शुक्रवार को भी निरीक्षण किया। नवदिया धनेश गांव से ककरौआ गांव तक तीन किमी पैदल यात्रा की। कम मजदूर देखकर रोजगार सेवक को फटकार लगाई। कहा कि जॉब कार्ड साढ़े तीन सौ हैं तो मनेरगा के तहत ढाई सौ मजदूर जरूर लगाएं। ककरौआ गांव में खलिहान की जमीन चिह्नित की गई। यहां गोशाला का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इन दिनों उद्गम स्थल के पुनरुद्धार का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रशासन की मंशा है कि बरसात से पहले सारा कार्य हो जाए। डीएम लगातार स्थल का निरीक्षण रह रहे हैं। शुक्रवार को भी वह निरीक्षण करने पहुंचे। ग्राम पंचायत नवदिया धनेश के अवशेष क्षेत्र व ग्राम पंचायत देवीपुरा के ककरौआ तक के कार्यों का जायजा लिया। करीब तीन किमी पैदल यात्रा कर कार्य का जायजा लिया। ग्राम नवदिया धनेश में मनरेगा के 350 जॉब कार्ड हैं जबकि मजदूरों की संख्या बेहद कम दिखी। इस पर निर्देश दिए कि प्रतिदिन ढाई सौ मजदूरों को लगाएं। नदी की धारा में पाए गए तालाब की नाप कराने के लिए एसडीएम को निर्देश दिए। नदी जहां कम चौड़ी है वहां चौड़ीकरण कार्य कराने के निर्देश दिए। डीसी मनरेगा को निर्देशित किया कि कार्यों का लगातार निरीक्षण करें। ग्राम ककरौआ में गोमती नदी में जलकुंभी के संबंध में खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जलकुंभी को जैविक खाद के रूप में परिवर्तित का कार्य ग्राम पंचायत से कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें