फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गंभीर बीमारी से जूझ रहे श्यामसुंदर के घर पहुंचे डीएम, जिला अस्पताल में कराया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व गन्ना राज्यमंत्री के पत्र पर भी बीमार को नहीं मिला था लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज
विज्ञापन

पीलीभीत। गंभीर बीमारी से जूझ रहे बेटे के इलाज की फरियाद लेकर पहुंची मां की शिकायत पर डीएम ज्ञानेंद्र, सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा के साथ उनके घर पहुंचे। गंभीर बीमार श्याम सुंदर की स्थिति जानी और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


वल्लभनगर कॉलोनी निवासी रामकली की पीड़ा कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। इसमें उन्होंने बताया था कि वह गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार का पत्र लेकर लखनऊ के केजीएमयू पहुंची थी। लीवर व अन्य गंभीर बीमारी से जूझ रहे बेटे को मंत्री का पत्र जारी होने के बाद भी भर्ती नहीं किया गया था। घर वापस आने के लिए उसे पायल बेचनी पड़ी थी। बेटे के इलाज को लेकर रामकली ने डीएम से मुलाकात की। इसके बाद डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने मंगलवार को रामकली के घर पहुंचे। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने उसके बेटे की बीमारी की जानकारी ली। उसको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़िता रामकली ने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह का आभार भी व्यक्त किया। डीएम ने पीड़ित को रेड क्राॅस सोसाइटी से इलाज के लिए पचास हजार रुपये दिलाए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें