पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने मंगलवार को मंडी पहुंचकर वहां चल रही तैयारियों के अलावा ईवीएम और पोस्टल बैलेट गणना के लिए लगाई जा रही टेबल को देखा।
मंडी समिति में चार जून को मतगणना होगी। इसकी तैयारी चल रही है। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम संजय कुमार सिंह मंडी समिति पहुंचे। यहां उन्होंने टिनशेड में चल रही तैयारियों को देखा। मतगणना के लिए लगाई जा रही अलग- अलग टेबल पर बैठने की व्यवस्था को देखा। उन्होंने आरओ और एआरओ के बैठने के लिए की जा रही व्यवस्था के बावत एसडीएम सदर देवेंद्र प्रताप सिंह को सभी व्यवस्थाएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। संवाद