फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने ढक्का चांट में विकास  कार्यों का किया सत्यापन

Wed, 20 Apr 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम मासूम अली सरवर ने तहसील दिवस के बाद गांव ढक्काचांट में विकास कार्यों का सत्यापन किया। मोबाइल टॉवर की मांग पर डीएम ने पहले समाज के लोगों को शिक्षित करने पर जोर दिया। 
विज्ञापन

निरीक्षण में डीएम ने लोहिया आवास, इंदिरा आवास और गांव में बनाई गई पांच सीसी सड़कों का निरीक्षण किया। गांव के प्राइमरी स्कूल में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। चौपाल में कई लोगों ने जंगल गांव के समीप होने पर जंगली पशुओं द्वारा किए जा रहे नुकसान की जानकारी देकर फेंसिंग कराने की मांग की। कुछ लोगों ने गांव में मोबाइल टॉवर की मांग की। गांव में कॉलेज न होने पर हाईस्कूल की शिक्षा को 23 किलोमीटर की दूरी शिक्षा के लिए लोगों को तय करने पर डीएम ने लोगों को पहले शिक्षित बनने पर जोर दिया। इसके लिए उन्होंने बीडीओ को गांव में कॉलेज के लिए प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें