फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीएमओ अस्पतालों का निरीक्षण करें, कर्मचारी गैर हाजिर मिलें तो वेतन काटें: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डीएम पुलकित खरे की अध्यक्षता में शुक्रवार सुबह कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर सरकारी योजनाओं की प्रगति जानने के लिए बैठक हुई। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को लेकर सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल को संस्थागत प्रसवों में वृद्धि के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) सीएचसी और पीएचसी का निरीक्षण करें। शासन की प्राथमिकता वाले काम कराएं। अनुपस्थित मिलने पर कर्मचारियों का वेतन काटें।
विज्ञापन

जिला पंचायतराज अधिकारी राजकुमार को समस्त ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक शौचालय और पंचायत भवन का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए गए। बीएसए को निर्धारित समय में ड्रेस वितरण कराने को कहा। डीएम ने कहा कि ड्रेस की गुणवत्ता में कमी नहीं होनी चाहिए। कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, वर्मी कम्पोस्ट यूनिट योजना के संबंध में लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। डीएम ने निर्माण संबंधी कार्यों की भी समीक्षा की। समस्त अधिकारियों से कहा कि जिन कार्यों में शासन स्तर पर कोई समस्या आ रही है, उसका तत्काल निस्तारण कराया जाए। चकबंदी वाद निस्तारण, एक जनपद एक उत्पाद योजना की भी समीक्षा करते हुए डीएम ने भी अफसरों को सुधार के निर्देश दिए। एआरटीओ अमिताभ राय, उप निदेशक कृषि यशराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें