डीएम इलेविन और आईएमए के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। एलएच स्टेडियम में हुए मैच में डीएम इलेविन ने आईएमए को नौ विकेट से परास्त किया। मोहम्मद फैजान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
एलएच शुगर फैक्ट्री में रविवार को हुए मैत्री क्रिकेट मैच में आईएमए के कप्तान डॉ. एसके मित्रा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। आईएमए की टीम मात्र 91 रन बनाकर आल आउट हो गई। इसमें डॉ. शैलेंद्र गंगवार ने सर्वाधिक 29 रन बनाए जबकि डॉ. प्रांजल ने 16 रनों का योगदान किया। बाकी कोई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। डीएम इलेविन के कप्तान/एडीएम अजयकांत सैनी ने चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएम इलेविन की टीम ने मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें ओपनिंग जोड़ी धर्मेंद्र और फैजान ने क्रमश: 12 व 35 रन बनाए। धर्मेंद्र के आउट होने पर पहुंचे विशाल ने चार रन बनाए। दसवें ओवर में ही डीएम इलेविन की टीम ने जीत दर्ज कर ली। डीएम इलेविन के फैजान को सर्वाधिक रन बनाकर एक विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया जबकि आईएमए के डॉक्टर शैलेंद्र गंगवार को बेस्ट बैट्समैन और डीएम इलेविन के कप्तान/एडीएम अजयकांत सैनी को बेस्ट बॉलर चुना गया। इस मौके पर सीटीओ एमएम लाल, तहसीलदार विवेक मिश्रा, शेरबहादुर सिंह, कुंवर बहादुर सिंह, मोहम्मद असलम, एक्सईएन ओपी वर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप चौहान, रनवीर सिंह यादव, ऋषिपाल सिंह, डॉ. तरुण सेठी, डॉ. भारत सेठी, डॉ. शैलेंद्र गंगवार, डॉ. योगेंद्र नाथ मिश्रा, डॉ. डीके गंगवार, डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. प्रांजल अग्रवाल, डॉ. भरत कंचन, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. उपेंद्र नाथ मिश्रा, डॉ. ओजस्वी शर्मा, डॉ. अनुराग प्रकाश, डॉ. जेडी गंगवार सहित कई लोग थे।