फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व में कर्नाटक से जल्द आएंगे चार हाथी

Sun, 19 Mar 2017 11:17 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
 टाइगर रिजर्व से सटे क्षेत्र में वन्यजीवों के हमलों के समय बाघों की खोजबीन के लिए अब दुधवा से हाथी नहीं मंगाने पड़ेंगे। शासन से जिले को चार हाथी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जल्द ही कर्नाटक से हाथी यहां आ जाएंगे। इसके अतिरिक्त ड्रोन कैमरा सहित कई साजो सामान भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं।
विज्ञापन

नौ जून 2014 को जिले के जंगलों को टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था लेकिन ढाई साल से अधिक समय बीतने के बाद भी इसकी व्यवस्थाएं पूरी नहीं हो रही हैं। पिछले दिनों माधोटांडा और न्यूरिया थाना क्षेत्र में बाघ ने नौ लोगों की जान ले ली। इस दौरान बाघ को पकड़ने के लिए दुधवा से हथिनियां मंगवाई गई थी। कलीनगर के निकट हमला होने पर बाघ को खोजने के लिए बांबे से ड्रोन कैमरे के साथ टीम यहां पहुंची थी। अब टाइगर के हमले रुकने के बाद वन विभाग ने अपने संसाधन जुटाने शुरू किए हैं। डीएफओ की रिपोर्ट पर डीएम ने संस्तुति कर शासन को पत्र भेजा है। इसमें चार हाथियों को मंजूरी मिल गई है। कर्नाटक से जल्द ही चार हाथी पीलीभीत टाइगर रिजर्व पहुंचेंगे। इन्हें लाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। चार हाथियों के अलावा ड्रोन कैमरा सहित कई अन्य सामान का प्रस्ताव भेजा गया था जिससे कुछ संसोधन के चलते पुन: मांगा गया है। 
00000
ड्रोन कैमरा सहित अन्य उपकरण भी मिलेंगे
वन विभाग से शासन को जो संसोधित प्रस्ताव भेजा गया है उसमें 1.40 लाख का एक ड्रोन कैमरा, सात लाख के 35 कैमरा ट्रैप, 2.50 लाख का एक टेंट (राउट्री), 2.20 लाख का साइलेंट जनरेटर एवं 72 हजार से वनकर्मियों को पहनने को सुरक्षा उपकरण जैसे हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर आदि शामिल है।
विज्ञापन

00000
वेटनरी चिकित्सक की भी मांग
बाघ एवं अन्य वनकर्मियों को ट्रैक्युलाइज करने के लिए अभी दुधवा से टीम बुलानी पड़ती है साथ ही जिले के पशुचिकित्साधिकारियों को लगाना पड़ता है। इसके लिए शासन से विभाग में एक पशु चिकित्साधिकारी की तैनाती का भी प्रस्ताव भेजा गय है।
00000000
टाइगर रिजर्व की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कई प्रस्ताव भेजे गए हैं। इसमें चार हाथियों को मंजूरी मिल गई है। ड्रोन कैमरा सहित अन्य उपकरण के प्रस्ताव को भी जल्द स्वीकृति मिल जाएगी।
विज्ञापन

- कैलाश प्रकाश, डीएफओ, टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें