फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डीएम ने कैदियों को पढ़ाई के संसाधन उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

विज्ञापन
जिला कारागार का निरीक्षण कर आते डीएम संजय कुमार सिंह एवं एसपी अविनाश पांडेय । स्रोत - सूचना विभ
विज्ञापन
पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने जिला कारागार का निरीक्षण कर बैरकों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पढ़ने के इच्छुक कैदियों के लिए शिक्षा के उचित संसाधन उपलब्ध कराने के लिए जेल प्रशासन को निर्देशित किया।
विज्ञापन

उन्होंने बैरक में खामियां पाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई। कारागार में स्थित अस्पताल, बैरक संख्या तीन, सात, आठ, नौ और 12 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना और अधिकारियों को निस्तारण करने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अस्पताल में निरीक्षण के दौरान कैदियों का हाल जानते हुए संंबंधित अधिकारियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए निर्देशित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें