बीसलपुर के गांव पैनिया हिम्मत में घटना स्थल पर जांच करती पुलिस । संवाद
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव पैनिया हिम्मत की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव पैनिया हिम्मत के एक किशोर ने शुक्रवार की रात गांव के बाहर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
गांव पैनिया हिम्मत निवासी दामोदर प्रसाद मौर्य ने बताया कि उनका पुत्र धर्मेंद्र (17) शुक्रवार की शाम घर वालों को बिना कुछ बताए कहीं चला गया। देर रात तक वह घर वापस नहीं आया, तभी घर वालों को चिंता हुई। सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने पर भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तभी सभी मायूस होकर लौट आए।
शनिवार को सुबह कुछ लोग खेतों की तरफ टहलने गए, जहां उन्हें यूकेलिप्टिस के एक पेड़ से किशोर का शव फंदे से झूलता हुआ दिखाई दिया। जरा देर में मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। दामोदर प्रसाद ने मृतक की शिनाख्त अपने पुत्र धर्मेंद्र के रूप में की। सूचना मिलते ही पुलिस और फारेंसिक टीम मौके पहुंच गई। पुलिस ने शव उतारकर सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
धर्मेंद्र पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। कोतवाल उमेश सोलंकी ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी ज्ञात नहीं हो सका है। मामला आत्महत्या का है। यह भी पता चला है कि धर्मेंद्र मानसिक रूप से मंदित था।
बीसलपुर के गांव पैनिया हिम्मत में घटना स्थल पर जांच करती पुलिस । संवाद