फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने जांच सीएमओ को सौंपी

Fri, 19 Jun 2015 11:46 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पखवाड़े भर पहले सड़क हादसे में घायल थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पैनिया हिम्मतपुर निवासी 34 वर्षीय नन्हेलाल की शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के घर वालों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने, बिल आदि न देने और अभद्रता करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। घर वालों की शिकायत पर डीएम ओएन सिंह ने मामले की जांच सीएमओ को सौंपी है।
विज्ञापन

पांच जून को कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के दिलावरपुर के पास बाइकों की टक्कर में थाना बरखेड़ा के गांव पैनिया रामकिशन निवासी नन्हेलाल घायल हो गया था। घर वालों ने उसे स्टेशन रोड पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गुरुवार की देर रात मौत हो गई। मौत की सूचना से उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के घर वालों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बेटे की मौत के बाद डॉक्टर ने फर्जी बिल बना दिया। जब उन्होंने डॉक्टर से असली बिल और इलाज के कागज मांगे तो डॉक्टर ने उनके साथ अभद्रता की। इलाज के कागज आदि भी नहीं दिए। शुक्रवार को डोरीलाल परिवार के अन्य सदस्यों के साथ डीएम से मिले। डीएम ओएन सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने मामले की जांच सीएमओ को सौंपी है। सीएमओ डॉ ओम चौहान ने बताया कि उन्हें जांच मिली है। जांच के बाद वह अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें