फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की क्लास के बाद शुरू हुई यूएमवी में क्लासें

Mon, 31 Aug 2015 11:35 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज वहीं, स्टाफ वहीं और स्टूडेंट भी वहीं, लेकिन नहीं दिखा तो काम चलाऊ पुराना ढर्रा। डीएम/कंट्रोलर की सख्ती के बाद सोमवार को उपाधि महाविद्यालय का नजारा बदला सा नजर आया। लंबे अरसे के बाद सन्नाटों में डूबी कुछ कक्षाओं में विद्यार्थी पढ़ते मिले। वहीं कुछ प्रवक्ता अपने पुराने ढर्रे पर चलते नजर आए। अमर उजाला टीम ने सोमवार को महाविद्यालय में 11.30 बजे से एक बजे तक शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया तो यह तस्वीर नजर आई।
विज्ञापन

उपाधि महाविद्यालय में सोमवार को गेट पर मात्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही नजर आए। कर्मचारी आने जाने वाले कुछेक लोगों से ही रजिस्टर पर इंट्री करवाते दिखे। जानकारी पर पता चला कि चीफ प्रॉक्टर डॉ. आरसी शुक्ला अवकाश है। बोर्ड सदस्य डॉ. राखी मिश्रा आई थी।
कॉलेज में कक्षाओं को ज्वाइन न करने वाले विद्यार्थियों के विरुद्ध कार्रवाई का खौफ बीकाम विद्यार्थियों पर खासा दिखाई दिया। पहले तल पर बीकाम प्रथम वर्ष की कक्षा में डॉ. विनय गुप्ता विद्यार्थियों को पढ़ाते मिले। यहां विद्यार्थियों की संख्या भी 50 से अधिक मिली।
विज्ञापन

महाविद्यालय में बीए के ही विद्यार्थी सबसे कम कक्षाओं में आते हैं, लेकिन सोमवार को बीए की भी कक्षा संचालित होती मिली। प्रवक्ता डॉ. विपिन नीरज बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को राजनीति शास्त्र पढ़ाते दिखे। हालांकि पढ़ने वालों में सिर्फ चंद छात्राएं ही शुमार थी।
महाविद्यालय में बदली व्यवस्था के बाद भी कुछेक कक्षाओं में पुराना ढर्रा ही नजर आया। कक्ष संख्या आठ में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र रामकुमार, सोनू व अर्जुन तो बैठे मिले, लेकिन प्रवक्ता नदारद मिले। यहां कुछ छात्र कक्षा के बाहर शिक्षक का इंतजार करते देखे गए।
इसे महाविद्यालय का बदला स्वरुप ही कहा जाएगा कि जो विद्यार्थी कक्षाओं में महीनों झांकने नहीं जाते थे, सोमवार को सूचना पट पर चस्पा टाइम टेबिल में अपनी कक्षाओं के शुरू होने का समय कापियों में नोट करते देखे गए।
महाविद्यालय में सोमवार को प्राचार्य से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक अपनी ड्यूटी को अंजाम देते दिखे। कार्यालय में मौजूद कर्मचारी आने वाले विद्यार्थियों की समस्या का समाधान करते देखे गए। विद्यार्थी भी इस बदली व्यवस्था से खुश नजर आए।

कॉलेज न आने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
महाविद्यालय में शैक्षिक माहौल में हर हाल में बहाल किया जाएगा। कॉलेज न आने वाले विद्यार्थियों की अटेंडेंस वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- डा. प्रमोद कुमार सिंह, प्राचार्य, उपाधि महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें