फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दिव्या का सब-जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में चयन

विज्ञापन
दिव्या भारती।
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के एक छोटे से गांव दियोरी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिव्या भारती का चयन सब-जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ है। दिव्या अब मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में आयोजित होने वाली ''सब-जूनियर इंडिया नेशनल चैंपियनशिप'' में मैदान पर उतरकर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी। हाल ही में रितु रानी हॉकी अकादमी द्वारा आयोजित ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन के बल पर उसने 18 सदस्यीय सब-जूनियर महिला हॉकी टीम में अपना स्थान पक्का किया है।
विज्ञापन

रितु रानी हॉकी अकादमी (पटियाला, पंजाब) के प्रबंधन व मुख्य प्रतिनिधि हर्ष शर्मा की ओर से आगामी प्रतियोगिताओं के लिए आधिकारिक टीम की सूची जारी की गई है। घोषित टीम में हिमांशी (किट नं. 1) और दिव्या (किट नं. 18) को गोलकीपर के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दिव्या भारती दियोरी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा है। दिव्या के पिता मजदूरी करते हैं। दिव्या को हॉकी का प्रशिक्षण विद्यालय के अनुदेशक जयप्रकाश ने दिया है। दिव्या भारती की इस उपलब्धि पर हॉकी पीलीभीत के संरक्षक अनिल महेंद्रु, डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री, अध्यक्ष प्रदीप खींची, सचिव जयप्रकाश बघेल, संयोजक दीपक सरकार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें