जेठ के दूसरे मंगलवार को तमाम लोगों ने प्याऊ लगाकर राहगीरों को शर्बत और प्रसाद बांटा।
राजकीय महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने प्राचार्य डॉ. शीला रानी खरे और एनसीसी ऑफिसर डॉ. अलका मेहरा के निर्देशन में राहगीरों को शर्बत बांटा। तहसील रोड पर आर्य समाज मंदिर के सामने लोगों ने राहगीरों को खिचड़ी का प्रसाद बांटा और शर्बत पिलाया।
इस कार्य में नरेश सक्सेना, शोभित, दिलीप दुबे, संचित गुप्ता, आनंद कुमार, बेताब, राजेश गंगवार, डब्बू, राजा सक्सेना, कृष्णा गुप्ता, राकेश सक्सेना, उपेंद्र रस्तोगी, चिंटू और कुलदीप पांडेय आदि लोग शामिल थे।
बांके बिहारी मंदिर गेट पर शरबत बांटने वालों में राकेश तिवारी, रामनरेश अवस्थी, दिनेश शंखधार, अवधेश कुमार, कौशल और सौम्य आदि लोग शामिल थे। जानकी रतन मंदिर गेट पर शरबत बांटने वालों में लखन मिश्रा, कन्हैया भारद्वाज, गौरव अग्रवाल, आरव अग्रवाल, प्रांजल मिश्रा और नितिन गुप्ता शामिल थे। छुटन्नी देवी मंदिर गेट पर शर्बत बांटने वालों में रामकुमार गुप्ता, नवीन, किशोर, प्रवीण, संजीव, कमलेश और रमेश आदि लोग शामिल थे।