फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा पहुंचा 43.8 पर, लोग बेहाल

Tue, 26 May 2015 11:19 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
मई में सूरज ने आग उगलना शुरू कर दिया है। लू के थपेड़ों व तपती दोपहरी के चलते लोगों क ा बाहर निकलना दूभर हो गया है। मंगलवार को पारा अधिकतम 43.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जिससे लोग पसीने से तरबतर नजर आए। दोपहर होते होते बाजार में भी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन


इस सीजन मेंमई के अंतिम सप्ताह में सूरज के आग उगलने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दिनभर चली गर्म हवाओं ने लोगों को बाहर निकलना तक मुश्किल कर दिया। गर्म हवा के इन थपेड़ों से बचने के लिए कोई छाता लगाए निकलता दिखा तो अधिकतर लोग कपड़ों से अपने को ढक कर बाहर निकले।

मंगलवार को पारा अधिकतम 43.8 व न्यूनतम 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोपहर होते होते बाजार में भी सन्नाटा पसर गया। वहीं अधिकांश युवतियां छाते के सहारे निकलते दिखी। गर्मी से राहत के लिए कोई जूस तो कोई कोल्ड्रिंक पीकर गलातर करता नज़र आया। स्कूली बच्चों को भी जाते समय काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह भर में उतार चढ़ाव के साथ पारा पर एक नजर
दिनांक    अधिकतम पारा
19 मई    42.8 डिग्री सेल्सियस
20 मई    41.6 डिग्री सेल्सियस
21 मई    41.4 डिग्री सेल्सियस
22 मई    41.5 डिग्री सेल्सियस
23 मई    41.6 डिग्री सेल्सियस
24 मई    42.6 डिग्री सेल्सियस
25 मई    42.7 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें