बुधवार का बरखेड़ा
के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में दूध वितरण के दौरान अजीब ओ गरीब मामला
प्रकाश में आया, जिसे देखकर अध्यापक दंग रह गए। पीने के लिए बच्चों को दिया
गया दूध दो दर्जन से अधिक बच्चों ने बोतलों में बंद कर छिपा लिया।
कक्षाओं
में बच्चों को बस्तों में दूध की बोतलें छिपाते देख साथी छात्रों ने
प्रधानाध्यापक तेजबहादुर को सूचना दी। उनके निर्देश पर सहायक अध्यापक
फुरकान हसन ने सर्च अभियान चलाकर दूध से भरी करीब 28 बोतलें बरामद कीं।
प्रधानाध्यापक का कहना है कि बच्चों ने ऐसा क्यों किया, यह चिंतनीय विषय
है। उनका कहना है कि दूध स्कूल से बाहर ले जाने पर किसी भी तरह का षडयंत्र
रचा जा सकता था। दूध वितरण के करीब चार घंटे बाद बच्चे यदि दूध को घर ले
जाकर पीते तो उनके स्वास्थ्य पर भी दुष्प्रभाव पड़ सकता था।