फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिला क्षय केंद्र को लखनऊ में मिला रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। टीबी मरीजों की बेहतर देखरेख व इलाज में संजीदगी बरतने पर जिला क्षय रोग केंद्र को लखनऊ में रजत पदक से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

देश को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने की मुहिम में मरीजों के बेहतर इलाज और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मरीज को गोद लेकर बेहतर पोषाहार और देखरेख भी की जा रही है। पिछले सात सालों में जिले में टीबी से ग्रसित मरीज के ठीक होने का ग्राफ बढ़ा है।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट पोर्टल पर फीड की गई थी, जिसका भारत सरकार व डब्लूएचओ की टीम ने निरीक्षण किया। जिले का नाम रजत पदक के लिए चयनित किया गया। 27 नवंबर को लखनऊ में हुए एक कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जिला क्षय रोग केंद्र को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें