कलीनगर। शहर के सीएंडजे कॉलेज में बुधवार को जिला स्तरीय विद्यालय अंडर-17 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग करके दमदार प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ियों को जनपदीय विद्यालय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। टीम 30 सितंबर को बदायूं में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
कॉलेज के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में सीएंडजे इंटर कॉलेज कलीनगर, गुरु नानक इंटर कॉलेज पूरनपुर, सेवाराम नत्थूलाल इंटर कॉलेज जोगराजपुर, गांधी स्मारक सुंदरलाल इंटर कॉलेज बिलसंडा, एके पब्लिक इंटर कॉलेज न्यूरिया, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज पीलीभीत, पीआईसी पूरनपुर और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरनपुर के छात्रों ने प्रतिभाग किया।
जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में त्रिदेव, दीपेश, आशीष यादव, राज शर्मा, विशाल, विवेक कुमार, अनिकेत कुशवाहा, कृष्ण वर्मा, वैभव शुक्ला, एजाज अहमद, तनिश कुमार, अर्पित, आकर्ष सक्सेना, शशांक और पार्थ मिश्रा शामिल हैं। शिवम कुमार, संजीव वर्मा, अमन वर्मा, प्रगट सिंह, संजय सरकार आदि ने खिलाड़ियों का चयन करने में सहयोग किया।