बीते माह से रिक्त चल रहे जिला जज के पद पर राजेंद्र सिंह ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने न्यायालयों का निरीक्षण किया। न्यायिक अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।
इस मौके पर अपर जिला जज चैतन्य कुमार कुलश्रेष्ठ, जयप्रकाश पांडेय, योगेश चंद्र त्रिपाठी, स्पेशल जज वीपी कांडपाल, विशेष न्यायाधीश शिवमणि शुक्ला, सीजेएम अब्दुल कयूम, एसीजेएम मनोज कुमार, राजेश कुमार, जेएम संजय कुमार मौजूद रहे। शाम को जिला जज ने न्यायिक कर्मचारियों की भी बैठक ली।