फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिजली लाइन डालने में विवाद, दिनभर गुल रही 5000 उपभोक्ताओं की आपूर्ति

Fri, 28 Mar 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में बिहारी लाल चौराहे के पास से नई बिजली लाइन बिछाने का विवाद बुधवार को पूरे दिन चलता रहा। करीब पांच हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति पूरे दिन बाधित रही। समस्या का समाधान न होने पर देर शाम पुरानी लाइन पर ही बिजली आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन


विद्युत उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार कनौजिया ने बताया कि मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में बिहारी लाल चौराहे के पास विद्युत लाइन काफी जर्जर हो गई है। इसके स्थान पर बुधवार को नई लाइन डलवाने का प्रयास किया गया। मोहल्ले वालों का कहना था कि नई बिजली लाइन घरों से कुछ दूरी पर डलवाई जाए, जिससे दुर्घटना की आशंका न रहे।
पुरानी बिजली लाइन घरों के बिल्कुल पास से गुजर रही है। इस वजह से आए दिन घटनाएं होती रहती हैं। विभाग के कर्मचारियों ने दूरी पर नई बिजली लाइन बिछाने के मामले में हाथ खड़े कर दिए। कहा कि वह नियमानुसार पुरानी लाइन के स्थान पर ही नई लाइन डालेंगे। मामले को लेकर मोहल्ले वालों ने नई बिजली लाइन का काम रोक दिया। इस मुद्दे को लेकर पूरे दिन झमेला पड़ा रहा और करीब पांच हजार उपभोक्ता बिजली आपूर्ति के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मोहल्ले वालों को समझाया और अपनी मजबूरी बताई। मोहल्ले वालों ने उनकी एक न सुनी। देर रात तक जब मोहल्ले वालों ने नई लाइन नहीं पड़ने दी, तब कर्मचारी सामान उठा ले गए। इसके बाद पुरानी लाइन पर ही बिजली आपूर्ति शुरू कर दी। इस बाबत विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि 31 मार्च तक चलने वाले बकाया वसूली अभियान के खत्म होने के बाद इस मामले को देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें