फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाएं हावी.... महिला मरीजों को दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रहीं। जांच के लिए महिलाओं और पुरुषों के पंजीकरण की अलग व्यवस्था नहीं होने के कारण सभी को न सिर्फ एक लाइन में खड़ा होना पड़ता है, बल्कि महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी के पंजीकरण काउंटर के पास महिला और पुरुष मरीज एक ही लाइन में खड़े दिखे। इधर, मौसम में बदलाव की वजह से अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या भी ज्यादा रही। ऐसे में फिजिशियन कक्ष में काफी संख्या में मरीज रहे। इसमें बुखार और बदन दर्द पीड़ित अधिक थे।
-
ओपीडी में पहुंचे 800 से अधिक मरीज
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में दोपहर तक 800 से अधिक मरीज पहुंचे। इसमें कुछ मरीज पुराने पर्चे वाले भी थे। फिजिशियन के अलावा त्वचा और नेत्र परीक्षण कक्ष में मरीजों की भीड़ अधिक थी।
विज्ञापन

-
सेपरेशन यूनिट के लिए अभी दो माह और करें इंतजार
मेडिकल काॅलेज के ब्लॅड बैंक में सेपरेशन यूनिट के संचालन में अभी करीब दो माह का समय और लगेगा। मरीजों को प्लेटलेट्स और अन्य सुविधाओं के लिए इंतजार करना होगा। जबकि इस यूनिट में कुछ मशीनें पूर्व में आ चुकी हैं। अब यूनिट के लिए ब्लड बैंक के सामने ही अलग भवन बनाया जा रहा है। जो ब्लड बैंक से ही जुड़ा है। यूनिट के लिए भवन निर्माण तो कराया जा है, लेकिन रफ्तार काफी धीमी है। अगर इसी तरह से काम हुआ तो दो महीने में काम पूरा होना संभव नहीं दिख रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें