फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बहुउद्देशीय हाॅल में मिलीं अव्यवस्थाएं, सुधार के निर्देश

विज्ञापन
पूरनपुर के गांव सिमरिया में मल्टीपरपज हाउस में व्यवस्थाएं देखने के बाद लोगों से वार्ता करते कें
विज्ञापन
पूरनपुर। स्थानीय सांसद, केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने गांव सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर में खेलो इंडिया के तहत बने बहुउद्देशीय हाॅल का निरीक्षण किया। हाॅल की क्षतिग्रस्त टिन देख नाराजगी व्यक्त की। कोच की शीघ्र तैनाती कराने, हाल के बाहर आउट डोर गेम की व्यवस्था कराने, पड़ोसी खेत स्वामी से बात कर हाॅल के लिए 15 फुट का रास्ता बनवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में केंद्रीय राज्यमंत्री ने हॉल में घूमकर उसकी स्थिति देखी। हॉल में कौन से खेल कराए जा रहे हैं और कितने खिलाड़ी बनाए गए, इसकी जानकारी मांगी। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के अफसर केंद्रीय राज्य मंत्री को संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने हॉल में होने वाले इंडोर गेम की जानकारी दी। एक्जॉस्ट पंखे न होने पर लगवाने के निर्देश युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के अफसरों को दिए। संवाद
विज्ञापन

-
नगर में खेल स्टेडियम बनवाने की मांग उठाई

डायमंड हॉकी क्लब के अध्यक्ष, नगर पालिका के पूर्व सदस्य महेश आजाद ने अपनी टीम के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री से मिलकर नगर में स्टेडियम न होने की जानकारी दी। साथ ही क्रिकेट, फुटबाल, हॉकी के लिए स्टेडियम बनवाने की मांंग की। केंद्रीय राज्यमंत्री ने हाॅल के बाहर समतलीकरण कराकर आउटडोर खेलों की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। हॉल के लिए रास्ता न होने पर उन्होंने एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को पड़ोसी खेत स्वामी से बात कर 15 फुट रास्ते की जमीन लेने और किसान को उतनी जमीन साइड में खेत से जुड़ी हुई दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक बाबूराम पासवान, एमएलसी डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता, रजनीश पांडेय मौजूद रहे।
-
24.56 लाख से बने बरातघर का किया लोकार्पण
बीसलपुर। स्थानीय सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने रविवार को गांव बौनी में सांसद निधि से 24.56 लाख रुपये की लागत से बने बरातघर का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जन संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि इस गांव में बरातघर की सख्त आवश्यकता थी। गांव के लोग उनसे काफी समय से बरातघर बनवाने की मांग कर रहे थे। बरातघर से गांव के लोगों को काफी सुविधा हो जाएगी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के सभी लोगों से ईंधन की बचत करने का अनुरोध कर रखा है। सभी लोग इस पर विशेष ध्यान दें। दुनिया की परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। यह परिस्थितियां सभी को प्रभावित कर सकती हैं। कहा कि क्षेत्र की जनता को कोई भी दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। वह पीलीभीत में विकास की विभिन्न परियोजना लाएंगे। डबल इंजन की सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है।

विधायक विवेक वर्मा ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री ने इस विधानसभा क्षेत्र में काफी विकास कार्य कराए हैं, जिससे जनता को राहत मिली। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आयुष शर्मा, शरदपाल सिंह, हजारीलाल वर्मा, जितेंद्र गोस्वामी, मुकेश गुप्ता, देव स्वरूप पटेल, शिखा गोस्वामी, रिंकू सिंह, गौतम शर्मा, सुरेश कोहली, मानू शर्मा और मनीष शर्मा ने भी विचार रखे।

अध्यक्षता प्रधान किरण गोस्वामी ने की और संचालन संगम वाजपेयी ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने जन समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निराकरण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम नागेंद्र पांडेय सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद

बौनी गांव में आठ दिन से बिजली आपूर्ति ठप, मंत्री से शिकायत
बीसलपुर। बिजली निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते गांव बौनी में आठ दिन से आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी के कारण बगैर बिजली उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं।

रविवार को गांव में बरातघर का लोकार्पण करने पहुंचे स्थानीय सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद से जब ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की तो उन्होंने बिजली अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सोमवार तक हर हाल में बिजली आपूर्ति सुचारू कराने के निर्देश दिए।

बौनी की प्रधान किरण गोस्वामी ने बताया कि आठ दिन पूर्व आई आंधी के दौरान गांव में बिजली के तार टूट गए थे। ग्रामीणों ने बिजली निगम के अधिकारियों को उसी दिन तार टूटने की सूचना दे दी थी। निगम के कर्मचारियों ने मौका मुआयना तो कर विद्युत आपूर्ति काट दी थी। अभी तक टूटे हुए तार ठीक नहीं करवाए गए। इससे गांव में पिछले आठ दिनों से बिजली नहीं पहुंच रही है। बिजली न पहुंचने के कारण भीषण गर्मी में लोगों को काफी ज्यादा दिक्कत हो रही है।

रविवार को गांव पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री को जब इस समस्या से अवगत कराया गया तो उन्होंने हैरानी जताने के साथ ही मौके पर मौजूद बिजली निगम के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए आपूर्ति सोमवार तक हर हाल में सुचारू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बिजली निगम के उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार कनौजिया ने बताया कि सोमवार को सुबह तक हर हाल में गांव की बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें