अमरिया कस्बे में खेले जा क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी संवाद
अमरिया। क्रिकेट प्रीमियर लीग के तहत रविवार को खेले गए मुकाबलों में फार्मर क्रिकेट क्लब कटमटा और जिठनिया की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की।
पहले मैच में सरदार नगर और फार्मर क्रिकेट क्लब कटमटा के बीच मुकाबला खेला गया। सरदार नगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 111 रन बनाए और टीम ऑलआउट हो गई। जवाब में फार्मर क्रिकेट क्लब कटमटा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 ओवर में 112 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। कटमटा की ओर से काके ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। शानदार प्रदर्शन पर उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, दूसरे मुकाबले में सिरसा और जिठनिया की टीम आमने-सामने रहीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिरसा की टीम ने आठ ओवर में 85 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिठनिया की टीम ने 88 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिठनिया की ओर से संजीव ने 25 रन बनाने के साथ दो विकेट भी हासिल किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इस दौरान आयोजक गगनदीप सिंह, कमल गंगवार, मोहम्मद रिजवान, यशपाल, पंकज, रोहित और मोनिश समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। संवाद