फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के नौ व सदस्य पद के 42 पर्चे खारिज

Sun, 22 Nov 2015 10:34 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के चलते दूसरे चरण के नामांकन पत्रों की जांच का कार्य रविवार को पूरा कर लिया गया। विकास खंड अमरिया व ललौरीखेड़ा में नामाकंन पत्रों की जांच के दौरान प्रधान पद के नौ व ग्राम पंचायत सदस्य पद के 42 पर्चे निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन


विकास खंड अमरिया के आरओ आरके सोमवंशी ने बताया कि रविवार को नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है। प्रधान पद के दो आवेदन व ग्राम पंचायत सदस्य पद के 15 आवदेन निरस्त किए गए हैं।

वहीं ललौरीखेडा के आरओ/ मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच का कार्य पूरा लिया गया है। जिसमें ग्राम प्रधान पद के सात पर्चे व ग्राम पंचायत पद के 27 पर्चे निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन

छुट्टी के दिन भी बिके सवा सौ नामाकंन फार्म
पूरनपुर। पंचायत चुनाव के चौथे चरण में होने वाले मतदान को लेकर ब्लाक कार्यालय में अवकाश के दिन रविवार को भी नामांकन पत्रों की बिक्री जारी रही। एडीओ (पंचायत) कौशलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि रविवार को प्रधान पद के पचास और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 15 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें