फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार ने कार्ड बनवाने का प्रलोभन दिया तो होगी कार्रवाई

Sun, 22 Nov 2015 10:29 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी पूर्ति निरीक्षकों की बैठक ली और कोटेदारों द्वारा राशन कार्ड बनाने का ग्रामीणों को दिए प्रलोभन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएसओ रमन मिश्रा ने बताया कि कुछ स्थानों पर कोटेदारों द्वारा प्रधानी के चुनाव में मतदाताओं को राशनकार्ड बनवाने का झूठा प्रलोभन देकर उन्हें प्रभावित करने की शिकायत खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा से लोगों ने की थी।

 इसे विभाग ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि राज्यमंत्री के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षकों व आपूर्ति से जुड़े सभी कर्मचारियों की बैठक बुलाकर ऐसे कोटेदारों पर सभी से कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


डीएसओ ने बताया कि कोटेदारों को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कहीं भी यदि कोई कोटेदार राशनकार्ड बनवाने का प्रलोभन देता पाया गया अथवा ऐसी गतिविधियों में शामिल पाया गया तो उसके विरुद्ध रिपोर्ट लिखाई जाएगी।

बैठक में पूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव, वीर सिंह, मोहम्मद यूसुफ, अचल राय, शांतिस्वरूप व इसहाक शामिल रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोटेदार का राशनकार्ड बनाने से कोई ताल्लुक नहीं है।

उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि यदि कोई कोटेदार उन्हें राशनकार्ड बनाने का प्रलोभन देता है तो उसकी तुरंत सूचना उन्हें अथवा पूर्ति निरीक्षक को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें