खादी महोत्सव में नन्हें कलाकारों ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा। नृत्य,
गीत, गजल पर जमकर तालियां बटोरी। वहीं हास्य नाटकों से दर्शकों को
गुदगुदाया।
खादी महोत्सव में बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश
किए। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलापूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा ने मां
सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया और अध्यक्षता एचआरके लॉ कॉलेज के
प्राचार्य डॉ. राशिद मलिक ने किया। इसके बाद लखनऊ की संस्था अनादि के
नन्हें कलाकारों ने हास्य नाटक कैसी रही हुजूर प्रस्तुत किया।
लंबे चले
हास्य नाटक का दर्शकों ने खूब आनंद उठाया। इसके बाद हुए गीत, गजल कार्यक्रम
में उवैस, हाशिम, दिलबाग, शहबाज अल्वी, कासिफ, कुशाग्र, हार्दिक, फरहा,
मनतशा, अनम, महविश, जैनब, मुशाहिद, अरबाज, शुजात, अक्षय तिवारी, दिव्यांशु,
शुभम, सीमा मौर्य, रेहान आदि ने फिल्म और गैर फिल्मी गीत सुनाकर लोगों का
मनोरंजन किया।
कार्यक्रम के अंत में बुजुर्ग गायक मोहम्मद नवी ने गीत
सुनाकर तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने सभी
प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जुबैर अनवर, कलीम अतहर, मोहम्मद
आरिफ, राजेश वाजपेयी, अब्दुल वसीम, अमिताभ अग्निहोत्री आदि रहे।