फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्टसर्किट से बर्तन गोदाम में आग लगी

Tue, 15 Mar 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो / पीलीभीत।
विज्ञापन
अाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
घटना से जेपी रोड पर मचा हड़कंप, डेढ़ लाख का नुकसान 
जेपी रोड पर एक बर्तन विक्रेता के दुकान की दूसरी मंजिल पर स्थित गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में करीब डेढ़ लाख रुपये का माल आग की भेंट चढ़ गया। 
विज्ञापन

मोहल्ला पुरानागंज निवासी प्रिंस अग्रवाल की जेपी रोड पर बर्तन की दुकान है। दुकान की दूसरी मंजिल पर उनका गोदाम है। मंगलवार को दिन में करीब करीब साढ़े तीन बजे बिजली के शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। धुआं उठने पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर जब तक दुकान स्वामी और लोग मौके पर पहुंचे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर, सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद शहर कोतवाल के मौके पर पहुंचने से नाराज व्यापारियों की उनसे तीखी नोकझोंक भी हुई। दुकान स्वामी ने बताया कि इस अग्निकांड में करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें