मंडी समिति परिसर में मतगणना के लिए होती तैयारिया । संवाद
पीलीभीत। लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सभी को मतगणना को लेकर आयोग से मिले निर्देशों की जानकारी दी।
बुधवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गांधी सभागार में लोकसभा सीट के प्रत्याशियों, उनके प्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक हुए। मतगणना के लिए एजेंटों के चयन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतु पूनिया, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, उप जिलाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
.........
मंडी में शुरू हुई तैयारी
चार जून को होने वाली मतगणना को लेकर मंडी समिति में तैयारियों को तेज कर दिया गया है। गणना के लिए बल्लियों को लगाने का काम किया जा रहा है। पंखों को भी लगाया जा रहा है। हर टेबल के सामने जाल लगाया जाएगा।
मंडी समिति परिसर में मतगणना के लिए होती तैयारिया । संवाद