फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 125 महिलाओं को दिया आपदा जोखिम का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के एक स्कूल में डीएम की अध्यक्षता में एक दिवसीय वृहद प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। इसमें जिले की सभी तहसीलों से करीब 125 महिलाओं ने सहभागिता की। इसके साथ ही जिला व तहसील स्तरीय कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव ने की। उन्होंने कहा कि आपदाएं अनपेक्षित होती हैं, लेकिन यदि हम पूर्व में ही जागरूक और प्रशिक्षित हैं तो जन-धन की हानि को न्यूनतम स्तर पर लाया जा सकता है। उन्होंने विभिन्न प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत करते हुए बचाव के वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने पर जोर दिया। उपजिलाधिकारी (न्यायिक) ने आपदा प्रबंधन, आपदा पूर्व तैयारी, बचाव, भूकंप, बरसात के मौसम में बाढ़, आकाशीय बिजली आदि पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही कहा कि प्रशिक्षण में मिली जानकारी को अपने क्षेत्र के लोगों से चर्चा अवश्य करें। मास्टर ट्रेनर रविश खान ने आपदाओं के प्रकार, संवेदनशीलता और राहत कार्यों के सरकारी मानकों, जोखित, खतरा, नजुकता एवं बचाव पर विस्तृत चर्चा की। चिकित्साधिकारी डॉ. इमरान ने बेसिक लाइफ सपोर्ट के जरिए सीपीआर और प्राथमिक उपचार के तरीकों को बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें