फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दिव्यांग युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

Tue, 10 Nov 2026 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक दिव्यांग युवक की मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर 200 रुपये के विवाद में मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मंदिर में लाइट लगाने के लिए दिए गए रुपये वापस मांगने पर युवक के साथ मारपीट की गई थी। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम खजुराहा निवासी खरगसेन 28 पुत्र रामसनेही दिव्यांग था। परिजनों के मुताबिक, दीपावली पर उसने गांव के ही सियाराम को मंदिर की लाइट जोड़ने के लिए 200 रुपये दिए थे। आरोप है कि सियाराम ने लाइट नहीं जोड़ी। इस पर खरगसेन ने अपने रुपये वापस मांगे तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। परिजनों का आरोप है कि दीपावली के दिन सियाराम ने खरगसेन के साथ मारपीट कर दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजन प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद उसे घर ले आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह अचानक खरगसेन की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां दोपहर करीब तीन बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, मामले में दूसरा पहलू यह भी है कि आठ नवंबर को गांव की एकता देवी ने खरगसेन समेत चार लोगों के खिलाफ सुनगढ़ी थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार उसके शरीर में खून की कमी थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें