फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क हादसे में युवकों के घायल होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Tue, 10 Nov 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों के घायल होने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव ककरौआ निवासी आकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे वह बाइक से पूरनपुर से घर लौट रहा था। पूरनपुर के कायस्थान मोहल्ला निवासी उसका दोस्त शिवम पीछे बैठा था। पूरनपुर-कलीनगर मार्ग पर नवदिया धनेश डिग्री कॉलेज से कुछ आगे कार ने सामने से टक्कर मार दी। इससे दोनों को चोटें आईं। टक्कर मारने के बाद कार चालक भाग गया। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें