फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांगों के आपरेशन को कल पहुंचेगी उड़ीसा की टीम

Fri, 20 Feb 2015 12:14 AM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 52 विकलांगों की करेक्टिव सर्जरी करने के लिए उड़ीसा के चिकित्सकों की एक टीम 21 फरवरी को जिला अस्पताल पहुंचेगी।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के प्रयासों से आयोजित इस कैंप का आयोजन किया जा  रहा है। विकलांग पुनर्वास केंद्र के प्रबंधक सुखवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि 19 नवंबर को एक कैंप आयोजित कर 182 विकलांगों का परीक्षण कर आपरेशन योग्य 52 विकलांगों का चयन किया गया था। यह कैंप स्वामी विवेकानंद पुनर्वास प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान कटक (उड़ीसा) के चिकित्सकों द्वारा आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक डा. आरएन मोहंती अब इन चयनित विकलांगों की करेक्टिव सर्जरी के लिए 21 फरवरी को जिला चिकित्सालय आएंगे। जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सकीय व्यवस्था के लिए डा. एसओ चौहान व जिला चिकित्सालय अधीक्षक डा. आरसी शर्मा को इसकी देख रेख की जिम्मेदारी सौपी है। संस्था ने सर्जरी के लिए चयनित विकलांगों को 20 फरवरी को अन्य जांचों को जिला चिकित्सालय बुलवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें