फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शिव मंदिर के चारों ओर गंदगी और नालियां चोक

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में गांव शेरपुरकलां में शिव मंदिर के चारों ओर गंदगी और चोक नालियों पर रोष व्यक्त किया गया। साथ ही मंदिर के चारों ओर सफाई कराकर मंदिर की बाउंड्रीवॉल बनवाने की मांग की गई।
विज्ञापन

परिषद के जिलाध्यक्ष दयाल विश्वास के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि गांव शेरपुरकलां मेंं प्राचीन शिव मंदिर है। गांव की एक गली तो शिव मंदिर वाली गली के नाम से ही प्रसिद्ध है। बावजूद इसके मंदिर के चारों ओर भीषण गंदगी और नालियां चौक हैं।
ज्ञापन में मंदिर के आसपास सफाई कराकर मंदिर की बाउंड्रीवॉल बनवाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में दयाल विश्वास, हरमीत सिंह, सचिन गुप्ता, अंचल चौहान, प्रेमपाल शर्मा, विधि ओम सिंह चौहान, लक्ष्य बाबा, रवि शर्मा, शिवा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें