हड़ताल पर चल रहे डिप्लोमा इंजीनियर्स के प्रतिनिधि मंडल ने कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज से भेंट कर उनके समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। अभियंताओं ने उन्हें मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर मांगे पूरी कराने की मांग की।
4800 ग्रेड पे वेतन की मांग को लेकर प्रांतीय आह्वान पर जिले भर के जूनियर इंजीनियर्स हड़ताल पर हैं। रविवार को जूनियर इंजीनियर्स जिलाध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री के कैंप कार्यालय लॉ कॉलेज पहुंचे। अभियंताओं ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि पूर्व में हड़ताल के दौरान सरकार ने उनकी मांग स्वीकृत होने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक इसका शासनादेश जारी नहीं किया है। अभियंताओं ने कैबिनेट मंत्री से उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेकर निराकरण कराने की मांग की और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष पवन कुमार के अलावा नरेंद्र सैनी, लाखन सिंह, मनोज कुमार, गौरव गुप्ता, नरेंद्र कुमार, हरीश कुमार आदि थे।