फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोइयों ने बेलन लेकर किया प्रदर्शन

Sun, 09 Oct 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 नवीनीकरण समाप्त करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा रसोइयों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने बेलन लेकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। धरनास्थल पर किसी प्रशासनिक अफसर के जल्द न आने पर चक्काजाम करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

रसोइया महिला जागृति मंच के तत्वावधान में जिले भर की रसोइयों ने रविवार को भी नेहरू पार्क में धरना जारी रखा। धरनास्थल पर हुई सभा में नवनियुक्त मंडल उपाध्यक्ष विनीता सक्सेना ने कहा कि शोषण के खिलाफ मंडल भर की रसोइयां एकजुट होने का संकल्प ले चुकी हैं। कहा यदि धरनास्थल पर जल्द ही किसी प्रशासनिक अफसर ने आकर नहीं देखा तो चक्काजाम किया जाएगा। मंडलीय संरक्षक मुरलीधर कश्यप ने कहा कि यदि किसी शिक्षक द्वारा रसोइया को धरनास्थल पर आने से रोका गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने जिले भर की रसोइयों से धरने में शामिल होने की अपील की। मंडलीय संरक्षक ने बताया कि उन्हें भारतीय किसान यूनियन का समर्थन मिल चुका है। अब सभी के सहयोग से आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। धरना देने वालों में गंगा देवी, नन्हीं देवी, सुदामा देवी, रुपवती, प्रेमा, रानी देवी, सावित्री देवी, तुलसा देवी, कमला देवी, निर्मला देवी, रामवती, मुन्नी देवी, लक्ष्मी देवी, तारा, कौशल्या, माया, भागवती, वीना, सुशीला देवी समेत तमाम रसोइयां शामिल रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें