फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी डीआईओएस ने टॉपर्स का स्वागत कर किया रवाना

Tue, 30 Jun 2015 11:16 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से लखनऊ में एक जुलाई को होने वाले मेधावी सम्मान समारोह में भाग लेने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट टॉपर नयाला अनम और कौशल पटेल मंगलवार सुबह रवाना हो गए। प्रभारी डीआईओएस ने मेधावियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

लखनऊ में एक जुलाई को होने वाले मेधावी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मेधावियों को सम्मानित करेंगे। जिले से भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के जिला टॉपर रहीं नायला अनम और कौशल पटेल को माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश दिए गए थे। इधर मंगलवार सुबह दोनों टॉपर्स के के रवाना होने से पूर्व प्रभारी डीआईओएस/ लेखाधिकारी मेवाराम ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर चिरौंजीलाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र मिश्रा, सहायक लेखाधिकारी पीएन मेहरोत्रा, नायला के पिता मुमताज अली, कौशल के पिता राजेश पटेल, शिक्षक श्यामकिशोर मिश्रा, देव कुमार, वरिष्ठ लिपिक वेदकमल आदि शामिल रहे। मालूम हो कि पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी, सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा नायला ने बोर्ड परीक्षा में 93 फीसदी अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शहर की राजीव कालोनी निवासी और चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र कौशल पटेल ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें