फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक को हटाया

Sun, 21 Feb 2016 12:03 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएमपी इंटर कॉलेज की संस्थागत छात्रा वंदना देवी, गुंजन गुप्ता व अजय कुमार को बोर्ड परीक्षा के पहले दिन प्रवेश पत्र में गड़बड़ी के चलते परीक्षा देने से वंचित कर दिया था। उनके प्रवेश पत्र में नाम व माता का नाम अलग होने के साथ फोटो भी किसी अन्य की चस्पा थी। बताते हैं कि परीक्षा से पूर्व तीनों छात्रों को जो फोटो दिया गया, वह केंद्र व्यवस्थापक द्वारा ही सत्यापित था। जिस पर उक्त फोटो ही लगी हुई थी, जिस पर व्यवस्थापक द्वारा ही संदेह जताते हुए छात्रों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया।
विज्ञापन

इस मामले की शिकायत डीएम से की गई थी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईओएस को जांच के आदेश दिए थे। इधर डीआईओएस जेके वर्मा ने कॉलेज पहुंचकर मामले की गहनता की जांच की। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक सुधीर कुमार शर्मा को को दोषी पाते हुए उन्हें केंद्र व्यवस्थापक पद से हटाते हुए उनके स्थान पर गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, बिलसंडा के प्रवक्ता ओमकार को केंद्र व्यवस्थापक बनाया है। डीआईओएस ने बताया कि इस मामले में केंद्र व्यवस्थापक सुधीर कुमार शर्मा को दोषी पाया गया है। उनके डिबार करने की संस्तुति भी बोर्ड को की जा रही है। उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही है। 
बोर्ड परीक्षा में तीसरे दिन 445 रहे गैरहाजिर
पीलीभीत। बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन प्रथम पाली में 3240 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 445 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। शनिवार को भी कुछ परीक्षा केंद्रों पर पुलिस नदारद रही। जिले में शनिवार को प्रथम पाली में वाणिज्य, अर्थशास्त्र व वाणिज्य भूगोल की परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत 3685 परीक्षार्थियों में से 3240 ने परीक्षा दी, जबकि 445 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। अंगूरीदेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महज छह परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों ने हिंदी व सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा दी। हालांकि तीसरे दिन दोनों पलियों में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। डीआईओएस जेके वर्मा ने बताया कि तीसरे दिन भी परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। सचल दल टीमों को परीक्षा केंद्रों पर बारीकी से निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। इधर शनिवार को भी शहर समेत अन्य क्षेत्रों के कुछ परीक्षा केंद्रों पर बिना पुलिस सुरक्षा के ही परीक्षाएं संपन्न कराई गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें