फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर रजिस्ट्री कार्यालय में हुआ ऑनलाइन विवाह पंजीकरण

Sat, 20 Feb 2016 11:59 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाह के ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था जिले में शुरू कर दी गई है। शनिवार को शहर में पहला ऑनलाइन विवाह पंजीकरण हुआ। सब रजिस्ट्रार शशिभानु मिश्रा ने बताया कि अमरिया क्षेत्र के गांव मुडलिया गौसू निवासी अमनप्रीत सिंह संधू के पुत्र राजवीर सिंह संधू और अमरिया क्षेत्र के ही भैंसहा निवासी सत्यवीर सिंह की पुत्री कमलजीत कौर ने विवाह के लिए आवेदन किया। अभिलेखों की जांच के बाद दोनों के विवाह का ऑनलाइन पंजीकरण किया गया। इसके बाद सब रजिस्ट्रार ने दोनों को विवाह का कंप्यूटराइज्ड प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर दोनों परिवारों के कई लोग मौजूद थे। सब रजिस्ट्रार ने बताया कि शहर के रजिस्ट्री कार्यालय का यह पहला ऑनलाइन विवाह पंजीकरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें