फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डिजिटल एक्सरे मशीन खराब, नहीं मिली रिपोर्ट

विज्ञापन
जिला अस्पताल के बंद पड़े एक्सरे रूम। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शनिवार को जिला अस्पताल में संचालित डिजिटल एक्सरे मशीन खराब हो गई। इसके चलते जिला अस्पताल पहुंचे सैकड़ों हड्डी के मरीजों का एक्सरे नहीं हो पाया। मरीज एक्सरे रूम के बाहर बैठकर डिजिटल मशीन शुरू होने को इंतजार करते दिखाई दिए।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में आए दिन जांच मशीनों के बेहतर रख-रखाव नहीं होने के चलते मशीनों में समस्या आती रहती है, जिसका खामियाजा जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को झेलना पड़ता है। शुक्रवार शाम से ही जिला अस्पताल के एक्सरे रूम में लगी डिजिटल एक्सरे मशीन खराब हो गई।
जिम्मेदारों के अनुसार, मशीन फिल्म नहीं पकड़ रही थी। वहीं शनिवार सुबह से ही ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सक परामर्श के लिए पहुंचे सैकड़ों मरीज एक्सरे कराने तो पहुंचे, लेकिन मशीन का कक्ष बंद देखकर मायूस लौटते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि मशीन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी, मैन्युल मशीन से एक्सरे निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें