मखदूम कप:क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान मैदान में खेलते हुए खिलाड़ी। संवाद
न्यूरिया। कस्बे में चल रहे मखदूम कप क्रिकेट टूर्नामेंट–2026 के तहत बृहस्पतिवार को खेले गए चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दिग्गी क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजा क्रिकेट क्लब को 45 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिग्गी क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 12 ओवरों में चार विकेट खोकर 157 रन बनाए। टीम की ओर से सुंदरम ने 23 गेंदों में चार छक्के और तीन चौकों की मदद से सर्वाधिक 43 रन बनाए। पारस ने 26 और राहुल ने 15 रनों का योगदान दिया। रजा क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाज गजनी ने तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रजा क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 112 रन ही बना सकी। टीम की ओर से आफाक खान ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में छह छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। दिग्गी क्रिकेट क्लब की ओर से राहुल ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 20 रन देकर चार विकेट झटके। शानदार प्रदर्शन के लिए राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि सैफ ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद