फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एक दिन के लिए दिव्यांग छात्राएं बनीं बीएसए

विज्ञापन
बीएसए की कुर्सी पर बैठीं दिव्यांग छात्राएं। स्रोत विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। बीएसए कार्यालय में बुधवार को नजारा कुछ अलग दिखा। दो दिव्यांग छात्राओं को एक दिन के लिए बीएसए की कुर्सी पर बैठाकर उनका हौसला बढ़ाया गया। बीएसए रोशनी सिंह ने मीना और तारावती का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें अपनी कुर्सी पर बैठाकर सम्मानित किया। बेटियों को अधिकारी की कुर्सी पर बैठा देखकर उनके माता-पिता की आंखों में खुशी और गर्व साफ नजर आया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सरफराज खान निवासी पप्पू की बेटी मीना प्राथमिक विद्यालय भीमसेन ब्रजरानी में कक्षा चार की छात्रा है। वह अपनी मां ज्योति के साथ बीएसए कार्यालय पहुंची थी। वहीं, अमरिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उगनपुर की कक्षा दो की छात्रा तारावती भी इस पहल का हिस्सा बनीं। उनके पिता वेद प्रकाश बेटी के साथ बीएसए कार्यालय पहुंचे। बीएसए कार्यालय पहुंचीं दोनों छात्राओं का अधिकारियों और कर्मचारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
बीएसए रोशनी सिंह ने उनसे बातचीत कर पढ़ाई और उनकी रुचियों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद दोनों छात्राओं को बारी-बारी से अपनी कुर्सी पर बैठाया। बीएसए ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और जीवन में अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करती रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें