बाजार की एक दुकान पर रखा चीनी का कट्टा। संवाद
पीलीभीत। चीनी के दाम इन दिनों आसमान छू रहे हैं। पिछले पंद्रह दिनों आम ग्राहकों के लिए चीनी के दाम में लगभग पंद्रह रुपये तक का इजाफा देखा गया है। इधर दुकानदारों का कहना है कि चीनी महंगी होने के चलते बढ़े ग्राहक भी इन दिनों दुकानों पर कम पहुंच रहे हैं, जबकि आम ग्राहक तो नए दाम देखकर चौंक रहें हैं व जरूरत भर ही चीनी खरीद रहें हैं।
इसी के साथ बाजार में ड्राई फ्रूट के दामों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। बाजार में काजू, किशमिश, बादाम, पिस्ता, छुहारा सभी के दामों में बढ़ोतरी हो गई है, कारोबारियों का कहना है कि किराना बाजार में चीनी व ड्राई फ्रूट का अलग कारोबार है। जिससे इन दिनों रक्षाबंधन का पर्व करीब होने के बावजूद महंगाई को देखते हुए ग्राहक ड्राई फ्रूट भी जरूरत भर का ही ले रहें हैं। कारोबारियों का कहना है कि ऐसे ही अगर चीनी व ड्राई फ्रूट पर महंगाई बढ़ी तो पर्व के समय कारोबार में घाटा उठाना पड़ेगा। संवाद
-
15 दिन में बढ़ा चीनी व ड्राई फ्रूट का भाव का रेट लिस्ट
पहले दाम अब
चीनी 4800 क्विंटल 6260
काजू 820 प्रति किलो 840
बादाम 900 प्रति किलो 1030
किशमिश 400 प्रति किलो 420
पिस्ता 1100 प्रति किलो 1500
छुहारा 170 प्रति किलो 210
किशमिश पीली 320 प्रति किलो 340
रेट लिस्ट दुकानदार के अनुसार है।